आगरा, मई 17 -- थाना न्यू आगरा से कुछ दूरी पर भगवान टॉकीज चौराहे पर बाइक सवार बदमाश महिला के गले से सोने की चेन लूट ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। पीड़िता रीमा चौहान निवासी इंजीनियर्स कॉलोनी, दयालबाग की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रीमा चौहान ने पुलिस को बताया कि 16 मई की रात करीब नौ बजे वह केले लेने के लिए घर से निकली थीं। भगवान टॉकीज चौराहे पर पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए। महिला ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। घटना के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि छह दिन के भीतर यह दूसरी वारदात है। इससे पहले बेकानेर रेस्टोरेंट के सामने खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाश 3.5 लाख रुपये की नकदी, लैपटॉप और अन्य...