शाहजहांपुर, मई 16 -- शाहजहांपुर। जैतीपुर कस्बे में स्टेट हाईवे पर थाने के पास नाले किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने युवक को नाले में मुँह के बल पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- नरैना नहर पटरी पर मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंपशव की पहचान करीब दो घंटे बाद युवक की पहचान बदायूं जिले की कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव पापड़ निवासी अनुज सिंह (42) के रूप में हुई। उसकी बहन जैतीपुर कस्बे में नन्हें सिंह के यहां ब्याही है। पहचान होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। नन्हें सिंह ने बताया कि अनुज शुक्रवार को बरेली दवा लेने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह जैतीपुर कैसे पहुंचा इ...