थाने के पास डंपर से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत
बांदा, जून 30 -- बांदा। तिंदवारी थाने के पास साले की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से घर से लौट रहे युवक को थाने के सामने बेकाबू डंपर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव निवासी लल्लू प्रजापति ने बताया कि उसका 28वर्षीय चचेरा भाई मुन्नीलाल पुत्र बरदानी अपने साले संजय की शादी में शामिल होने टोला कला गया था।मंगलवार की सुबह वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- ओवर टेक करने में डंपर डिलीवरी वाहन से टकराया, चालक की मौत जैसे ही वह तिंदवारी थाने के सामने पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसा करके भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.