अंबेडकर नगर, मार्च 6 -- अंबेडकरनगर संवाददाता। जनपद के एकडल्ला निवासी विपिन यादव पुत्र राजाराम यादव ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 316वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। विपिन यादव की इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विपिन यादव के पिता राजाराम यादव जिले के टांडा कोतवाली में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं। साधारण परिवार से आने वाले विपिन ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जैसे ही परिणाम की जानकारी गांव और क्षेत्र के लोगों को मिली, परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने विपिन को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विपिन यादव ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई एसएसबी इंटर कॉलेज अयोध्या से की थी। जबकि स्नातक और परास्नात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.