अयोध्या, मार्च 17 -- अयोध्या। इनायतनगर थाने के कुछ ही दूरी पर स्थित किराना दुकान में चोरी हो गई। बोरी ले जाते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले करते हुए नामजद तहरीर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पहले हुई चोरियों में लाखों का सामान गायब हो चुका है, किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका है। इनायतनगर थाना क्षेत्र के पांच नंबर चौराहा निवासी उमेश चन्द्र ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी चौराहे पर राजू किराना स्टोर नाम से दुकान है। बीते 16 मार्च की रात चोर ने दुकान से दाल की बोरी चुरा ले गया। घटना की जानकारी सुबह दुकान खोलने पर हुई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखने पर ज्ञात हुआ कि राहुल पुत्र शिवकुमार दाल की बोरी चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिसे लोगों के सहयोग से पकड़कर इनायतनगर पुलिस को सौंप...