थाने का चक्कर काट रही महिला फूट-फूट कर रोने लगी
देवरिया, जून 11 -- गौरीबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। हिस्सा-बंटवारे के लिए थाने का चक्कर काट रही एक महिला पुलिस के फटकारने और न्याय नही मिलने पर फूट फूट कर रोने लगी। महिला का आरोप है कि उसके हक मांगने पर पट्टीदार प्रताड़ित कर रहे है, उसकी शिकायत को पुलिस गंभीरता से नही ले रही है।गौरीबाजार के सवना निवासी शहनाज पत्नी सद्दाम का आरोप है कि उसके पट्टीदार घर व खेत में उसका हिस्सा नही दे रहे हैं। हक मांगने पर उससे गालीगलौज करते हुए आए दिन प्रताड़ित करते हैं। इसकी शिकायत वह थाने में कर चुकी है। इसके बावजूद पुलिस शिकायत को गंभीरता से नही लेती है। वह बार-बार थाने का चक्कर काट रही है। प्रताड़ना से आजिज पीड़िता फूट फूट कर रोने लगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.