फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 20 -- फर्रुखाबाद। अपर पुलिस अधीक्षक ने शुक्र रात को थाना नवाबगंज का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और अभिलेखों की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस कार्यालय, विवेचना कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, भोजनालय, शस्त्रागार तथा थाना परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एएसपी ने थाने में रखे विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं, जन शिकायतों तथा अपराध संबंधी अभिलेखों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो समाधान: एसएसप...