थाने आने वाले फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर हो समाधान: एसएसपी
मेरठ, जून 20 -- एसएपी अविनाश पांडे ने शनिवार को सरधना थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, अभिलेखों के रखरखाव और लंबित मामलों से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। निरीक्षण के दौरान सीओ आशुतोष कुमार, थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिकायतों के निस्तरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.