अमरोहा, फरवरी 28 -- अमरोहा, संवाददाता। डीएम ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें। थाने पर आने वाले फरियादियों को त्वरित न्याय मिलना चाहिए। एसपी अमित कुमार आनंद ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि शनिवार को जिले के सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने जनशिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया। डीएम निधि गुप्ता व एसपी अमित कुमार आनंद ने अमरोहा शहर कोतवाली पहुंच कर जनशिकायतें सुनीं व उनका निस्तारण किया। अधीनस्थों को मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मौजूद रहे। वहीं, थाना अमरोहा देहात, नौगावां सादात, डिडौली, गजरौला, म...