समस्तीपुर, अप्रैल 13 -- समस्तीपुर। शिववास एवं सोमवार के पावन अवसर पर श्रीश्री 108 बाबा थानेश्वरनाथ महादेव अन्नक्षेत्र में मां अन्नपूर्णा सेवा संस्थान के तत्वावधान में सोमवार को विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और हजारों भक्तों ने भगवान शिव का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा एवं साधना देवी विधापीठ के चेयरमैन पंकज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष राजेश झा ने व मंच संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रभात कुमार ठाकुर ने किया। उपेंद्र कुमार कुशवाहा ने अन्नदान को सनातन संस्कृति का सर्वोच्च दान बताते हुए संस्थान के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ़ें- राधा-कृष्ण मंदिर में महाप्रसाद का वितरण पंकज कुमार ने प्रति माह...