देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना गेट जाम के दौरान माले नेत्री जिप सदस्य गीता मंडल मौके पर पहुंचीं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से पहले भी कई शिकायतें की गई थीं, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिस कारण घटना हुई। गीता मंडल ने एसपी से बात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया और थाना प्रभारी सहित लापरवाह पुलिसकर्मियों पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...