कोडरमा, मार्च 20 -- जयनगर, कोडरमा हिटी। जयनगर थाना क्षेत्र के कटिया गांव निवासी विजय यादव की पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत पर आम आदमी पार्टी ने सवाल खड़ा किया है। पार्टी जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद यादव ने कहा कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की थाने के अंदर मौत हो जाना यह साबित करता है कि अब थाना न्याय का केंद्र नहीं, बल्कि आम आदमी के लिए भय और अत्याचार के अड्डे हो गए हैं। उन्होंने इसे हत्या करार दिया। प्रशासन पूरे मामले पर लीपापोती में लगा हुआ है। यह घटना झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था का उदाहरण है। कहा कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए। मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की माग की गई। ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ दिखा आक्रोशघटना के बाद इलाके में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आ...