आरा, अप्रैल 30 -- -थाना परिसर स्थित आवास से मिला एएसआई का मोबाइल -बेटे के बयान पर प्राथमिकी दर्ज, बरामदगी में जुटी पुलिस जगदीशपुर। निज संवाददाता भोजपुर के जगदीशपुर में पोस्टेड एएसआई अवधेश कुमार यादव एक बार फिर थाने से ही रहस्यमय ढंग से लापता हो गए हैं। पटना जिले के रानी तालाब कनपा थाना क्षेत्र के हैबसपुर गांव निवासी जमादार अवधेश कुमार यादव जगदीशपुर थाने में पोस्टेड हैं। वह पिछले एक अप्रैल से थाने से गायब हैं। उनका मोबाइल थाना परिसर स्थित आवास से मिला है। ऐसे में परिजन और पुलिसकर्मी किसी अनहोनी से आशंकित एवं चिंतित हैं। इस संबंध में एएसआई के बेटे सुधीर कुमार की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। यह भी पढ़ें- इंद्रपुरी में आधी रात कमरे से गायब मिली इंटर की छात्रा, मिले खून के धब्बे पुलिस की जांच पुलिस उनकी बरामदगी में जुटी है। प्रा...