पूर्णिया, मार्च 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहायक खजांची थाना से दो आरोपियों के भागने के मामले में एसआई शैलेश कुमार से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। बताया गया कि जिस वक्त घटना घटी, उस वक्त बतौर ऑफिसर ऑन ड्यूटी शैलेश कुमार थाना में मौजूद थे। एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि ओडी अधिकारी से स्पष्टीकरण आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार संध्या थाना लाए गए दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि दोनों आरोपी नशेड़ी थे। उन्हें थाना में रखा गया था। मौका पाकर दोनों फरार हो गए थे। इसमें एक को पुलिस ने थोड़ी देर के बाद गिरफ्तार कर लिया एवं दूसरा सोमवार देर रात को ही पुलिस गिरफ्त में आया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में उपस्थित करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.