भभुआ, जनवरी 30 -- बारी-बारी से ई रिक्शा को थोड़ी दूर ले जाकर बैट्री खोल ले भागे चोर पुलिस ने खंघाला फुटेज, एफआईआर दर्ज, पूछताछ व पड़ताल शुरू (पेज तीन) चांद, एक संवाददाता। थाना से चंद दूर पर धरौली रोड के चांद बाजार में दुकानों के सामने खड़े छह ई-रिक्शा से 24 बैट्री की चोरी गुरुवार की रात कर ली गई। चोर रात में ई रिक्शा को चलाकर दूरी पर स्थित जयप्रकाश पांडेय के सुनसान पड़े पुराने मकान के सामने खड़ा कर उसमें की सभी बैट्री खोलकर लेते गए। एक ई रिक्शा में चार बैट्री लगी होती है। बाजार के अवधेश कुमार गुप्ता, स्वदेशी कुमार गुप्ता, बुटन गुप्ता, सुनील साह, हीरा कुमार गुप्ता और सत्येन्द्र चौधरी के ई रिक्शा की बैट्री की चोरी हुई है। सभी चांद बाजार के निवासी हैं। दुकानदारों ने दावा किया कि चोरी गई बैट्री की कीमत लगभग तीन लाख रुपए होगी। शुक्रवार की सुबह एक म...