बलिया, अप्रैल 11 -- बलिया, संवाददाता। जनपद के सभी कोतवालियों और थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस से जुड़े मामलों का निपटारा कर दिया गया, जबकि जमीन से सम्बंधित शिकायतों की जांच के लिए टीम गठित की गयी।फेफना, हिसं के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व से जुड़े दो प्रार्थना पत्र पहुंचे। दोनों की जांच के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिये गये। एसओ ने बताया कि एसपी की ओर से निर्देश दिया गया है। पहले विपक्षी को नोटिस देने के बाद ही शिकायत का निस्तारण किया जायेगा।बेल्थरारोड, उभांव थाना परिसर में नायब तहसीलदार रोशन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस पर आधा दर्जन प्रार्थ...