अयोध्या, मार्च 14 -- अयोध्या। इनायतनगर ,खंडासा व कुमारगंज में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 35 लोगो ने अपनी शिकायतें दी। मात्र पांच शिकायतों का ही निस्तारण मौके पर हो सका। नायब तहसीलदार रंजन वर्मा ने थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा के साथ सुनवाई की। 12 लोगो ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जिसमें किसी भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। मेंहदौना निवासी कमर अब्बास ने शिकायती पत्र में बताया की बिना किसी कार्य योजना के प्रार्थी के खेत के गाटा संख्या 1002 में वोट की लालच में प्रार्थी कि खतौनी से सरकारी नाली निर्माण कराया जा रहा है। प्रार्थी ने प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान पर जबरन नाली बनवाने का आरोप लगाया, जिसे रोके जाने की मांग की। थाना कुमारगंज में नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय ने थानाप्रभारी संतोष कुमार के साथ सुनवाई की। क्षेत...