संभल, जून 13 -- थाना में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में तहसीलदार चन्दौसी एवं थाना प्रभारी बनियाठेर गोविंद कुमार ने संयुक्त रूप से लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग के संबंधित कर्मचारियों को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- जमीन, नाली और पानी निकासी के विवा...