अयोध्या, अप्रैल 11 -- अयोध्या। शनिवार को मिल्कीपुर सर्किल में हुए थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना इनायतनगर , कुमारगंज व थाना खंडासा के परिसर में किया गया, जहां फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। समाधान दिवस में आयी 23 शिकायतों में एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका । एसडीएम ने लेखपालों से फोन पर बात कर आयी हुई उनके क्षेत्र से संबंधित शिकायतों कि जानकारी दी। समाधान दिवस में थानाइनायतनगर में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार व सीओ पीयूष रंजन मौजूद रहे और फरियादियों की शिकायतें सुनीं । हालांकि सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुए सभी थानों में समाधान दिवस में करीब 5 प्रतिशत ही लेखपाल मौजूद रहे और 95 प्रतिशत लेखपाल समाधान दिवस में उपस्थित नहीं थे ।जिससे समाधान दिवस में आयी राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें प्रभावित होती नजर आई। फरियादियों ...