मुजफ्फर नगर, मई 23 -- खतौली शनिवार को थाना समाधान दिवस में पहुंचीं एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कोतवाली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड अधूरे मिलने और व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर कास्टेबल से लेकर एसएसआई तक को जमकर फटकार लगाई। यह भी पढ़ें- कोतवाली देहात का एसएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण कोतवाल की सुनवाई समाधान दिवस के दौरान कोतवाल दिनेश बघेल फरियाद सुन रहे थे। इसी बीच एसपी क्राइम इंदू सिद्वार्थ अचानक कोतवाली पहुंच गईं, जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने सबसे पहले फरियादियों की शिकायतें सुनीं और इसके बाद रिकॉर्ड की जांच शुरू की। क्राइम रजिस्टर, महिला शिकायतों से जुड़े रिकॉर्ड समेत कई दस्तावेज अधूरे मिले। रिकार्ड अधूरे पाए जाने पर पुलिस अधिकारी ने पहले एसएसआई से कहा कि ये सब ...