थाना समाधान दिवस में राजस्व व अवैध कब्जे की अधिक शिकायतें
शाहजहांपुर, मई 24 -- शाहजहांपुर। जनपद के सभी थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। तीनों स्थानों पर भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद, जल निकासी और राजस्व संबंधी मामलों की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। सिंधौली में एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे ने शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। वहीं कलान में प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ, जहां राजस्व और कब्जे से जुड़े मामलों की अधिकता रही। लेखपालों की कमी के कारण कई फरियादियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में अवैध कब्जे के मामलों की भरमार मदनापुर में कुल 15 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.