मेरठ, फरवरी 15 -- मवाना। मवाना थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समाधान दिवस में पुलिस, राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी पूनम जादौन समेत प्रशासनिक टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...