फतेहपुर, मई 23 -- फतेहपुर। माह के चौथे शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने खागा कोतवाली पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इसी तरह सभी थानों पर सीओ, थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों ने जन शिकायतों की सुनवाई की। थाना समाधान दिवस में जिलेभर से कुल 195 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 148 राजस्व विभाग एवं 47 पुलिस विभाग से संबंधित रहे। शिकायतों में से राजस्व टीम के साथ 21 और पुलिस से संबंधित छह प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं बताया कि शेष मामलों के निस्तारण की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों...