शामली, अप्रैल 11 -- झिंझाना। कोतवाली में समाधान दिवस पर तहसीलदार ऊन ललिता चौधरी एवं कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने क्षेत्र के लोगों की समस्या को सुना। जिसमें दो प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग संबंधित आये। जिसमें एक का मौके पर ही समाधान कराया। जबकि दूसरे के समाधान हेतु संबंधित अधिकारी को आदेशित किया।इस मौके पर समस्त कानूनगो एवं लेखपाल मौजूद रहे। शनिवार को कोतवाली झिंझाना में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें ललिता चौधरी तहसीलदार ऊन व कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने क्षेत्र के लोगों की समस्या सुनी। समाधान दिवस में दो प्रार्थना पत्र आये जिसमें पहला प्रार्थना पत्र नरेश कुमार निवासी काका नगर शामली ने बताया उसने सींगरा निवासी महेंद्र से जमीन खरीदी थी और उसी को ठेके पर दिया था। लेकिन महेंद्र जमीन छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। मामले में मौके...