हमीरपुर, अप्रैल 25 -- मौदहा, संवाददाता। जिलाधिकारी और एसपी ने मौदहा कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस पर कोतवाली में लोगों की शिकायतें सुनी। इसके अस्पताल और मण्डी समिति का निरीक्षण किया। तहसील के निरीक्षण के दौरान टूटे कांच व गंदगी देख फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिये। जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने माह के चौथे शनिवार को मौदहा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनी और उनके जल्द तथा गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का आदेश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने मौदहा तहसील का निरीक्षण किया और तहसील के कमरों में टूटे कांच, गंदगी और पेयजल व्यवस्था सही नहीं होने पर सख्त नाराजगी जताते हुए जल्द सबकुछ सही करने के निर्देश दिए। तहसील के बाद डीएम ने मौदहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच वहां की व्यवस्था, दवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.