शामली, दिसम्बर 13 -- कैराना। कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें आई, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया। शनिवार को कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आपसी झगडों व जमीनी विवादों से संबंधित आठ शिकायतें आई, जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...