हाथरस, नवम्बर 22 -- थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कोतवाली हाथरस में जनसमस्याओं की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का मौके मुआयना कर समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग करने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों से कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही टीम भेजकर कराया जाए तथा प्रत्येक शिकायत का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.