सोनभद्र, मार्च 28 -- सोनभद्र। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 93 मामले निस्तारित किए गए। थाना समाधान दिवस पर पूर्व से पुलिस से सम्बन्धित 05 व राजस्व से सम्बन्धित 88 प्रार्थना पत्र लम्बित थे। शनिवार को पुलिस से सम्बन्धित कुल 04 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें आठ मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं राजस्व विभाग से सम्बन्धित कुल 158 प्रार्थना पत्रों में से 85 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...