सोनभद्र, मार्च 14 -- सोनभद्र। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल पुलिस और राजस्व संबंधित कुल 61 मामले आए, जिसमें 39 मामले का मौके पर निस्तरण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान भूमि सम्बन्धी प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए पुलिस-राजस्व की संयुक्त कार्यवाही पर विशेष जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...