शाहजहांपुर, मई 22 -- शाहजहांपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक की रील तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह थाना सदर बाजार परिसर से बाइक लेकर स्टाइल में निकलता दिखाई दे रहा है। वीडियो में युवक बदमाशी वाले गाने की धुन पर कई बार अपने बाल ठीक करता और लहरिया कट मारते हुए बाइक चलाता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का एक साथी बाहर खड़े होकर वीडियो बना रहा था। बाद में वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक जोड़कर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया गया, जिसके बाद रील तेजी से वायरल होने लगी।रील को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सार्वजनिक स्थान और थाना परिसर के आसपास इस तरह के वीडियो बनाए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि मामले में पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...