बलरामपुर, अप्रैल 10 -- ललिया संवाददाता। थाना ललिया परिसर में निरीक्षक संतोष कुमार मिश्र की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में संपन्न हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों व डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती के आयोजकों ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक ने सभी से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री साझा न करने और किसी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा। बैठक में अपराध नियंत्रण, नशा विरोधी अभियान और साइबर अपराध से बचाव पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.