गिरडीह, जून 2 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना मोड़ के समीप गड्ढे में तब्दील हो चुकी सड़क की सोमवार को जीएसबी डालकर मरम्मत कराई गई। ज्ञात हो कि हाल ही में आयोजित शांति समिति की बैठक में कई सदस्यों ने थाना मोड़ स्थित क्षतिग्रस्त नाली एवं सड़क पर बने गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाते हुए अविलंब मरम्मत की मांग की थी। बैठक के बाद प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सड़क निर्माण कंपनी के संवेदक से संपर्क कर गड्ढों को भरने का निर्देश दिया था। इसके आलोक में सोमवार को विधायक प्रतिनिधि मुन्ना सिंह की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के माध्यम से सड़क पर जीएसबी डालकर मरम्मत कार्य कराया गया। यह भी पढ़ें- पुरूलिया रोड़ - पथ निर्माण विभाग कार्यालय के उखड़ रहा सड़क मौके पर मौजूद सड़क निर्माण कंपनी के साइड इंचार्ज कुंदन सिंह ने बताया कि फिलहाल था...