मधुबनी, जून 2 -- मधुबनी। छोटे भाई को नगर थाना से छुड़ाने आए बड़े भाई ने दारोगा व सिपाही पर हमले कर दिए। मारपीट में दारोगा धर्मेंद्र कुमार एवं सिपाही सुजीत कुमार जख्मी हो गए। अन्य लोगों को भी चोटें आई। पुलिस में हमलावर सकरी थाना क्षेत्र के मोकरमपुर निवासी कमल चौहान को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार शाम उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रमोद कुमार महथा की अदालत में पेश किया गया‌। कोर्ट में उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हमले का विवरण नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जख्मी दारोगा धर्मेंद्र कुमार के लिखित आवेदन पर कमल चौहान के खिलाफ वर्दी में पुलिस पर हमला करने, सरकारी काम में बाधा डालने एवं अमर्यादित व्यवहार करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 1 जून 2026 को सकरी थाना कांड संख्या 234/ 25 के नामजद अभियु...