मुंगेर, दिसम्बर 23 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सोमवार को हेमजापुर थाना में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में एसपी सैयद इमरान मसूद ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। एसपी के जनता दरबार में पहुंचने पर एनजेए के प्रदेश संरक्षक बलदेव प्रसाद सिंह ने बुके एवं अंग वस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्रस्तुत कागजातों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जनता दरबार में जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, अवैध कब्जा, मारपीट तथा भुगतान से जुड़े मामलों की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। फरियादियों में नीलम कुमारी, रितेश कुमार, तित्तू महतो, रंजू शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे। इस दौरान हेमजापुर के ग्रामीणों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.