कटिहार, जनवरी 6 -- आजमनगर। एक संवाददाता थाना परिसर में न्यायालय के आदेश पर अलग-अलग मामलों में जप्त की गई शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।इस दौरान लगभग 670 लीटर शराब को नष्ट किया गया,जिसमें देशी 632.125 एवं विदेशी शराब 37.875 दोनों प्रकार की शराब शामिल थी। इस विनष्टीकरण के मौके पर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह और अंचल अधिकारी रिजवान आलम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि शराब नष्ट करने की यह प्रक्रिया कानून के तहत की गई ताकि अवैध शराब से होने वाले अपराधों को रोका जा सके और समाज में सुधार हो सके। इस उपलब्धि से इलाके में शराब तस्करी व अवैध शराब के मामले में पुलिस की कड़ी कार्रवाई का पता चलता है जिससे स्थानीय जनता में सुरक्षा व न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...