पलामू, अप्रैल 13 -- पाटन। नावाजयपुर के थाना प्रभारी ने अपने सहकर्मियों के साथ सोमवार को नवडीहा गांव के मध्य विद्यालय, न्यू विजन ग्लोबल एकेडमी पखलमार आदि स्कूलो में बच्चों को पढ़ाया। थाना प्रभारी सतीश गुप्ता ने बच्चो को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पढ़ाने के अतिरिक्त शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बाल विवाह, साइबर क्राइम, चाइल्ड क्राइम आदि रोकथाम एवं इससे सबंधित कानूनी जानकारी दी। पढ़ाने के दौरान स्कूली बच्चों को शिक्षा से संस्कार, विचार, आचरण का निर्माण करने पर जोर दिया। नैतिक शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। एएसआई दिनेश पाल एवं स्कूल के शिक्षक आदि मौके पर उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बच्चों को कुरीतियों के बारे में बताया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...