पलामू, जनवरी 2 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना में शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी के पद पर देवव्रत पोद्दार ने योगदान दिया। थाना प्रभारी ने शुक्रवार को प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि अपराध पर क्षेत्र में पुलिस गस्त बढ़ाया जाएगा। थाना के पास बने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर भी वाहनों की सघन जांच होगी। एनएच-139 हरिहरगंज बाजार क्षेत्र में रोजाना लग रहे जाम की दिशा में भी पहल की जाएगी। थाना प्रभारी ने आमलोगों से अपिल करते हुए कहा कि किसी को कोई समस्या हो तो मोबाइल पर बात कर सकते है। हरिहरगंज के कई राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.