उरई, दिसम्बर 18 -- कुठौंद। गुरुवार शाम कुठौंद कस्बे में सघन पैदल गश्त किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाठक के साथ पुलिस बल मौजूद रहा। यह गश्त शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। पुलिस टीम ने कुठौंद कस्बे के माधौगढ़ तिराहा,सब्जी मंडी, मुनीम चक्की ,के अलावा अस्पताल रोड और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। गश्त का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर नजर रखना और कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेना था। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक अजय पाठक ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों से बातचीत की। उन्होंने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की और स्पष्ट निर्देश दिए कि अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...