बोकारो, मई 16 -- चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया निवासी मुरली महतो की लंबी बीमारी के कारण आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है। मुरली महतो की पुत्री कुमारी निजी स्कूल ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा है। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए चतरोचट्टी थाना प्रभारी शशि शेखर के प्रयास से विद्यालय प्रबंधन से बातचीत कर बच्ची की 8वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था कराई गई। प्रिंसिपल विजय कुमार ने बताया कि बच्ची की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण प्रभावित न हो, इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- पेट्रोलिय पदार्थ की कीमत बढ़ी, बढेगी महंगाई इस संबंध में विद्यालय की ओर से परिजनों को प्रमाण पत्र भी सौंपा गया। साथ ही परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। थाना प्रभ...