कन्नौज, अगस्त 22 -- तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात सकरावा थाना प्रभारी की सरकारी कार को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि थाना प्रभारी समेत उसमें सवार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाली कार से पीली धातु की दस ईंटें मिलने की सूचना से मामला चर्चा में आ गया है। स्थानीय स्तर पर इन ईंटों के सोने का बताए जाने की चर्चा है, हालांकि पुलिस इन्हें पीली धातु की ईंटें बता रही है। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सकरावा थाना प्रभारी भागमल सिंह शुक्रवार रात करीब दो बजे हमराह सिपाही योगेंद्र कुमार, मोहन दिवाकर और महिला सिपाही रितु चाह के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी से कन्नौज से लौट रहे थे। सरकारी वाहन सिपाही लोकेंद्र सिंह चला रहे...