देवघर, फरवरी 23 -- नगर निकाय चुनाव के दौरान जहां कई मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायतें सामने आईं, वहीं रिखिया थाना प्रभारी प्रभात कुमार की पहल ने मानवता की मिसाल पेश की। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे थाना प्रभारी को मतदान केंद्र पर मौजूद कई वृद्ध मतदाताओं ने अपनी परेशानी बताई। उन्होंने कहा कि केंद्र पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ बुजुर्गों को काफी कठिनाई हो रही है। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल एक व्हीलचेयर की व्यवस्था करवाई और उसे दिनभर मतदान केंद्र पर उपलब्ध रखा। इसी दौरान एक वृद्ध मतदाता को व्हीलचेयर के माध्यम से बूथ तक पहुंचाया गया, जहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पुलिसकर्मियों ने भी सहयोग कर बुजुर्ग को सुरक्षित मतदान कक्ष तक पहुंचाया। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.