संवाददाता, जून 18 -- मिर्जापुर में शहर कोतवाली पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहनकर कलक्ट्रेट परिसर में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में वह फर्जी दरोगा निकला। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र का रहने वाला है और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार दोपहर कलक्ट्रेट परिसर में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता दिखाई दिया। परिसर में मौजूद लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की और तैनाती के बारे में जानकारी मांगी। इस पर वह खुद को पुलिस विभाग से जुड़ा बताते हुए कहने लगा कि वह प्रयागराज से मिर्जापुर आया है और यहां अपनी पसंद का थाना चुनने आया है। उसकी बातों और व्यवहार से लोगों को संदेह हुआ कि वह वास्तविक पुलिसकर्मी...