गोपालगंज, जनवरी 21 -- थावे। एक संवाददाता थावे थाना परिसर में स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड अष्टयाम आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंदिर परिसर की रंग-रोगन के साथ फूलों से आकर्षक सजावट की जा रही है। थाना परिसर में स्थित इस पंचमुखी हनुमान मंदिर में प्रत्येक वर्ष थाना परिवार एवं ग्रामीणों के सहयोग से अखंड अष्टयाम का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और ग्रामीण भाग लेते हैं। इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार अखंड अष्टयाम का आयोजन किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को चौबीस घंटे के लिए अखंड अष्टयाम की शुरुआत होगी, जिसकी पूर्णाहुति 24 जनवरी को की जाएगी। पूर्णाहुति के दिन शाम में प्रीतिभोज का भी आयोजन किया जाएगा। अखंड अष्टयाम की ...