औरैया, अप्रैल 28 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना परिसर में सोमवार देर रात करीब 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग थाना गेट के बाहर स्थित शिव मंदिर के पीछे बने गैराज की छत पर लगी और देखते ही देखते फैल गई, लेकिन समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय मौजूद थानाप्रभारी सुरेश चंद्र ने तत्काल बिजली घर को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद उपनिरीक्षक जयप्रकाश, कांस्टेबल आशुतोष गौतम और थाने में मौजूद प्रशिक्षु आरक्षियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। संयुक्त प्रयास से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। आग की चपेट में आने से थाना के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की केबल क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंचे लाइनमैन ने केबल की मरम्मत कर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। गनीमत रही कि इस ...