थाना परिसर में लगी आग, पुलिसकर्मियों ने पाया काबू
प्रयागराज, मई 21 -- सरायइनायत थाना परिसर के रिहायशी इलाके में गुरुवार दोपहर अचानक ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से आग लग गई। लपटें और धुएं का गुबार देख पुलिसकर्मी आग बुझाने के लिए बालू और पानी लेकर दौड़ पड़े। भीषण गर्मी के चलते ट्रांसफॉर्मर का तेल भी उबल कर बह गया। जहां आग लगी थी वही पास में कई वाहन भी खड़े थे। बगल में ही पुलिसकर्मियों के क्वार्टर भी हैं। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.