कोडरमा, मार्च 13 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना परिसर में शुक्रवार को थाना प्रभारी विकास पासवान की अध्यक्षता में थाना क्षेत्र के विभिन्न रामनवमी आखाड़ा समिति की बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी ने अखाड़ा समितियों को अपने समिति के सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित रूट से हीं रामनवमी का जुलूस निकाली जायेगी। बिना आदेश के दूसरे रूट से जुलूस को न ले जायें अन्यथा नियम संगत कार्रवाई की जायेगी। वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक भी आयोजित की जायेगी। बैठक में कई अखाड़ा समिति की सदस्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...