समस्तीपुर, जनवरी 7 -- समस्तीपुर। जिले के विभिन्न थाना परिसरों में वर्षों से खड़े जब्त वाहन अब एक गंभीर प्रशासनिक समस्या का रूप ले चुका हैं। जिलेभर के विभिन्न थानों में जब्त बाइक, ऑटो और चारपहिया वाहनों की संख्या हजारों में है, जिनमें करीब 80 प्रतिशत दोपहिया वाहन शामिल हैं। लंबे समय तक खुले में पड़े रहने और उचित रखरखाव के अभाव में ये वाहन जंग खाकर कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं। जिले में कुल 35 थाने हैं। इनमें नगर थाना और मुफस्सिल थाना ऐसे हैं, जहाँ जब्त वाहनों की संख्या सैकड़ों में पहुंच चुकी है। थानों में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण कई स्थानों पर वाहनों को एक-दूसरे के ऊपर या गड्ढों में रख दिया गया है। इससे न केवल थानों की साफ-सफाई प्रभावित हो रही है, बल्कि कार्य संचालन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। जानकारी के अनुसार, ये वाहन सड़क दुर्घ...