औरंगाबाद, फरवरी 13 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना परिषद में बिहार सरकार की पहल सात निश्चय पार्ट-3 सबका सम्मान-जीवन आसान के अंतर्गत थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष विकास कुमार ने की। दरबार में पहुंचे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों ने भूमि संबंधी विवाद, पारिवारिक कलह, मारपीट तथा लेन-देन से जुड़े मामलों को रखा। थानाध्यक्ष ने क्रमवार सभी पक्षों की बात सुनी और मामलों के निष्पक्ष निष्पादन का भरोसा दिया। बैठक के दौरान कई विवादों को समझौते के आधार पर वहीं सुलझा लिया गया, जिससे फरियादियों को त्वरित राहत मिली। वहीं कुछ जटिल मामलों को विधिसम्मत कार्रवाई हेतु आगे की जांच के लिए संबंधित पदाधिकारियों को भेजा गया। बताया गया कि दरबार में करीब दर्जन भर मामले सामने आए।थानाध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की पहल का उद्देश्य लो...