लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- पसगवां। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आज कस्तूरबा आवासीय विद्यालय पसगवां की बालिकाओं द्वारा थाना पसगवां परिसर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बालिकाओं ने उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति के उद्देश्यों की जानकारी दी तथा महिला सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए। कार्यक्रम में महिला आरक्षी उमा एवं उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बालिकाओं एवं आमजन को 'गुड टच-बैड टच' के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं ने जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.