मेरठ, जुलाई 18 -- कांवड़ यात्रा को लेकर थाना दौराला पर कांवड़ यात्रा रजिस्टर तैयार किया गया है। जिसमें लगभग 30 प्रारूप तैयार किए गए हैं। इंस्पेक्टर द्वारा सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर कांवड़ यात्रा रजिस्टर तैयार किया गया है। कांवड़ यात्रा रजिस्टर में हाईवे दादरी बॉर्डर से एटूजेड तक के लगने वाली कांवड़ ड्यूटी, संबंधित अधिकारियों,धार्मिक स्थलों, होटलों, कावड़ सेवा शिविरों, ग्राम प्रधानों, समाज सेवियों, कांवड़ यात्रा वोलेंटियर, शिवालियों, धर्मगुरुओं, कांवड़ सेवा संघ, पेट्रोल पंप, विद्युत विभाग, नगर पंचायत, हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे, डीजे संचालकों, चलती फिरती टायर पेंचर दुकान और कावड़ यात्रा में हरिद्वार जाने वाले शिव भक्तों आदि सभी का विवरण दर्ज है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा रहेगी प्राथम...